News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया BJP के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए धनराज शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने दिया बधाई व शुभकामनाएं

BJP के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए धनराज शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने दिया बधाई व शुभकामनाएं

Category: गया | Date: 29 May 2026 | 👁️ Views: 16

भाजपा के जिला पूर्व अध्यक्ष एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ता धनराज शर्मा को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉ. मिश्रा ने कहा कि धनराज शर्मा एक कुशल संगठनकर्ता, कर्मठ कार्यकर्ता एवं अनुभवी नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने लंबे समय तक संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया है। उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण का लाभ भाजपा को प्रदेश स्तर पर अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि चुनावी समय में भी श्री शर्मा की रणनीतिक क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ उनका सतत संवाद तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की उनकी कार्यशैली हमेशा पार्टी के लिए लाभकारी रही है।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक योग्य, अनुभवी और जमीनी नेता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि धनराज शर्मा जी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रदेश महामंत्री के रूप में धनराज शर्मा जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। अंत में डॉ. मिश्रा ने पुनः उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। आज बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, राणा रंजीत सिंह, हीरा यादव,दीपक पाण्डेय,कुमार सत्यशील,कमल सिन्हा,राजीव,सिन्हा,कमल बारीक,बबलू गुप्ता, महेश यादव, दीपक चंद्रवंशी,सुनील रविदास,सुनील, बम्बईया।

💬 Comments

🔥 Trending

गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1343 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 844 Views
खड़ी ट्रक में घुसी मछली लदी पिकअप, खलासी की मौत
👁️ 547 Views
जंगल में तस्करो ने छिपा कर रखा था ऐसा नशीला पदार्थ, पुलिस के भी उड़ गए होश
👁️ 245 Views
बाराचट्टी MLA की गाड़ी और सवारी गाड़ी आई आमने सामने, फिर बढ़ गया विवाद
👁️ 116 Views
RLM के युवा प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव ने कहा संगठन चुनाव के जरिए समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में दिए जाएगी जगह
👁️ 110 Views
WhatsApp Facebook X (Twitter) Email
📤 Share News
🏠
👤