होम
›
गया
›
नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से की मुलाकात, विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से की मुलाकात, विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
Category: गया | Date: 31 May 2026 | 👁️ Views: 114
नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से की मुलाकात, विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन।
सिटी रिपोर्टर। बोधगया
नगर परिषद बोधगया की नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से उनके बोधगया कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में विजय मांझी, गौतम कुमार एवं संजू देवी निर्वाचित हुए हैं। विजय मांझी अमवा-खिरियामा के निवासी हैं, जबकि गौतम कुमार वार्ड संख्या-2 और संजू देवी वार्ड संख्या-12 का प्रतिनिधित्व करती हैं।
मुलाकात के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों ने पेयजल, सड़क, बिजली, नाली निर्माण समेत नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। श्री मांझी ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में उनकी ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की बाधा आए, वहां जनप्रतिनिधि उनसे संपर्क कर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से महादलित टोलों में संपर्क पथ एवं पेयजल संबंधी समस्याओं को चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव दिया, ताकि संबंधित मुद्दों को आगामी दिशा की बैठकों में प्रभावी ढंग से उठाकर समाधान सुनिश्चित कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सशक्त स्थायी समिति ने बेहतर कार्य किया है और नई समिति से अपेक्षा है कि वह इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर बोधगया की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करेगी। उन्होंने स्वच्छ सड़क, शुद्ध पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक बोधगया से सकारात्मक संदेश लेकर लौटें।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, विनय मांझी, उमेश दास, कमलेश कुमार, विजय मांझी, रामप्रसाद मांझी, रौशन कुमार, मोहम्मद महताब सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भवदीय
ई. नंदलाल मांझी सांसद प्रतिनिधि
गया जी सह पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता हम पार्टी
←
Previous News
→
BJP के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए धनराज शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने दिया बधाई व शुभकामनाएं
Next News
SSB मुख्यालय मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा का आयोजन, जवानों ne लिया शपथ
🔥 Recent Top 5 News
आस्था के सैलाब में डूबा शेरघाटी, 22 छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु; छह आदर्श घाटों पर विशेष इंतजाम के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
📅 15 Nov 2026पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,
📅 15 Nov 2026गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
📅 15 Nov 2026एसएसबी के इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, प्रमाण-पत्र वितरित*
📅 12 Nov 2026शांति निकेतन के तीनो शाखाओ में अंधकार पर प्रकाश की विजय की प्रेरणादायक थीम पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया
📅 06 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1345 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1335 Views