News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया Big Breaking.शेरघाटी थाना के चौकीदार पर चाकू से हमला, सीने, जांघ और हाथ में लगी चाकू,आरोपित फरार

Big Breaking.शेरघाटी थाना के चौकीदार पर चाकू से हमला, सीने, जांघ और हाथ में लगी चाकू,आरोपित फरार

Category: गया | Date: 05 Aug 2026 | 👁️ Views: 384

शेरघाटी थाना क्षेत्र के ढाब चिडैया पंचायत अंतर्गत फिटकीचक गांव के समीप बुधवार को शेरघाटी थाने में पदस्थापित एक चौकीदार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके हाथ में टांके लगाए। घटना के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। घायल की पहचान शेरघाटी थाने में तैनात चौकीदार शिव कुमार यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शिव कुमार यादव ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर ढाब चिडैया लौट रहे थे। इसी दौरान फिटकीचक गांव के पास गांव के ही चंदन सिंह, पिता देवानंद सिंह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि चंदन सिंह ने पहले मोटरसाइकिल खड़ी करने को कहा, फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपित शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पहला वार चौकीदार के सीने के पास किया गया, जबकि दूसरा हमला बाईं जांघ पर हुआ। शिव कुमार यादव ने बचाव का प्रयास किया तो धारदार हथियार उनके बाएं हाथ के पंजे में गहराई तक लग गया, जिससे गंभीर जख्म हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घाव पर तीन से चार टांके लगाए। घायल चौकीदार शिव कुमार यादव ने बताया कि आरोपित से उनकी कोई पुरानी दुश्मनी या विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि चंदन सिंह शराब के नशे में था और अचानक हम पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमला किस कारण से किया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें भी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घायल का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। शेरघाटी थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2412 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1688 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1292 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1001 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 925 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 800 Views
📤 Share News