होम
›
गया
›
Big Breaking. जानवर व्यापारी का कार चालक ही निकला 5 लाख लूट का मास्टरमाइंड, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार
Big Breaking. जानवर व्यापारी का कार चालक ही निकला 5 लाख लूट का मास्टरमाइंड, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार
Category: गया | Date: 02 Nov 2026 | 👁️ Views: 211
बीते 31 अक्टूबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र कईया के समीप जानवर व्यापारी से 5 लाख लूट मामले में गयाजी पुलिस ने खुलासा किया है, लूट मामले का मास्टरमाइंड जानवर व्यापारी का कार चालक उदय कुमार ही निकला.. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया वही उसके निशान देंही पर दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि चौथा अपराधी फरार है इसकी जानकारी एसएसपी सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया
गिरफ्तार मुख्य कार चालक सरगना उदय कुमार है जबकि दिनेश कुमार और रवि कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. जबकि चौथा अपराधी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है सभी अपराधी बराचाट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं..
पुलिस ने बताया की बीते 31 अक्टूबर को दोपहर में ही जानवर व्यापारी खगड़िया के मानसी में जानवर बेचने गए थे जहां जानवर बेचकर औरंगाबाद लौट रहे थे तभी गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियार के बल पर जानवर व्यापारी का कार का ओवरटेक किया और पुलिस ने बताया कि अपराधी के पास एयर गन था, एयर गन से ही उसने फायर किया जिससे दो लोग जख्मी हो गए थे..
उन्होंने बताया कि जानवर व्यापारी का कार चालक ही मास्टरमाइंड था और उसने ही लूट की योजना बनाई थी
एसएसपी ने बताया कि लुटे गए 5 लाख में से 3 लाख बरामद किए गए हैं जबकि 9 मोबाइल और अपराधियों के द्वारा घटना कारित मे यूज किए गए एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी बरामद किया गया है.
🔥 Recent Top 5 News
भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आजाद पार्क में हुआ उद्घाटन, लगाए गए 40 स्टॉल
📅 01 Nov 2026Big Breaking सरकारी अधिकारी बनकर रेल यात्री से 2 किलो सोने की ठगी, यूपी के बरेली से तीन शातिर गिरफ्तार
📅 01 Nov 2026गुस्से मे सैकड़ो बेल्ट्रॉन कर्मी,निकाला आक्रोश मार्च, राज्यकर्मी का दर्जा एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित करने की मांग
📅 01 Nov 2026Big Breaking अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत,भगहर के पास सड़क किनारे चाय की गुमटी में घुसा ट्रक, हादसे के बाद मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
📅 31 Oct 20262 ईको वैन से 308 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
📅 31 Oct 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1339 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1320 Views