Big Breaking.ऑनलाइन जमीन मापी के नाम पर रिश्वतखोरी, निगरानी के हत्थे चढ़े दो अमीन
Category: गया | Date: 03 Nov 2026 | 👁️ Views: 202
गयाजी में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीन की ऑनलाइन मापी करने के एवज में रिश्वत मांगना दो अमीनों को महंगा पड़ गया। निगरानी की टीम ने दोनों अमीनों को एक साथ सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई शहर के राय काशीनाथ मोड़ के पास की गई। गिरफ्तार अमीनों की पहचान अभिषेक और दीपू के रूप में हुई है। पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने डीएसपी वसीम कुरैशी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगे जाने की बात सामने आने के बाद पटना से निगरानी विभाग की टीम गयाजी पहुंची। इसके बाद डीएसपी वसीम कुरैशी के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया।
तय योजना के मुताबिक, शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने के लिए राय काशीनाथ मोड़ के पास बुलाया गया। जैसे ही दोनों अमीन अभिषेक और दीपू ने शिकायतकर्ता से सात हजार रुपये लिए, पहले से घात लगाए निगरानी विभाग की टीम ने दोनों को एक साथ रंगे हाथ दबोच लिया।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। निगरानी की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। बावजूद इसके सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। गयाजी में दो अमीनों की एक साथ गिरफ्तारी ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
←
Previous News
→
Big Breaking. जानवर व्यापारी का कार चालक ही निकला 5 लाख लूट का मास्टरमाइंड, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार
Next News
तीन कमरों में 254 बच्चों की पढ़ाई, तीन शिक्षकों के भरोसे चल रहा दुल्हिन मंदिर स्कूल
🔥 Recent Top 5 News
तीन कमरों में 254 बच्चों की पढ़ाई, तीन शिक्षकों के भरोसे चल रहा दुल्हिन मंदिर स्कूल
📅 03 Nov 2026Big Breaking. जानवर व्यापारी का कार चालक ही निकला 5 लाख लूट का मास्टरमाइंड, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार
📅 02 Nov 2026भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आजाद पार्क में हुआ उद्घाटन, लगाए गए 40 स्टॉल
📅 01 Nov 2026Big Breaking सरकारी अधिकारी बनकर रेल यात्री से 2 किलो सोने की ठगी, यूपी के बरेली से तीन शातिर गिरफ्तार
📅 01 Nov 2026गुस्से मे सैकड़ो बेल्ट्रॉन कर्मी,निकाला आक्रोश मार्च, राज्यकर्मी का दर्जा एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित करने की मांग
📅 01 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1339 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1324 Views