News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर जेजे कॉलेज में जलजमाव से छात्रों में आक्रोश, एनएसयूआई के अध्यक्ष बैभव कुमार ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

जेजे कॉलेज में जलजमाव से छात्रों में आक्रोश, एनएसयूआई के अध्यक्ष बैभव कुमार ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Category: शहर | Date: 03 Aug 2026 | 👁️ Views: 27

गया। जेजे कॉलेज परिसर में लंबे समय से बनी हुई जलजमाव की समस्या को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को एनएसयूआई के जेजे कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की। ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि कॉलेज परिसर एवं मुख्य मार्गों पर जलजमाव के कारण छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद कैंपस के कई हिस्सों में पानी जमा रहने से आवागमन बाधित हो गया है, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार ने कहा कि जलजमाव की वजह से कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। साथ ही परिसर में गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार इस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि कॉलेज परिसर से जल निकासी के लिए अविलंब स्थायी ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की जाए, ताकि छात्रों को राहत मिल सके और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। उग्र आंदोलन की चेतावनी वैभव कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो एनएसयूआई छात्रों के हित में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। छात्रों ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगा, ताकि कॉलेज परिसर को जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिल सके।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2412 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1688 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1292 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1001 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 925 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 800 Views
📤 Share News