होम
›
शहर
›
बिहार के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के जायज मांगों को पूरा कराने हेतु नगर विकास एवं आवास मंत्री का पुतला दहन"
बिहार के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के जायज मांगों को पूरा कराने हेतु नगर विकास एवं आवास मंत्री का पुतला दहन"
Category: शहर | Date: 05 Aug 2026 | 👁️ Views: 44
बिहार राज्य के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर विगत छह दिनों से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल से सम्पूर्ण शहर, बाजार नरक में तब्दील है, आमजन गंदगी से त्राहि- त्राहि कर रहे हैं, सभी घरों के डस्टबीन में सूखा और गिला कचड़ा कई दिनों से पड़े रहने से बीमारियां फैलने का डर बनी हुई है, तो दुसरी ओर सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा मूक दर्शक बन चुप्पी साधे हुए हैं।
आज गयाजी में सफाईकर्मी के वर्षों पुरानी मांगों के समर्थन में कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा का पुतला दहन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल को समाप्त कराने की मांग की ताकि आमजनों को गंदगी से निजात मिल सके ।
पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया तथा कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, टिंकू गिरी ओंकार शक्ति युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, राम प्रमोद सिंह,,शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, मुन्ना मांझी, आदि ने कहा कि नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों जो वर्षों से ठेका पर काम करते आ रहे हैं, उन्हें स्थायी करने सहित उनके विभिन्न मांगों को राज्य सरकार अविलंब पूरा करे।
नेताओं ने कहा कि दो दिनों पहले बिहार विधानसभा के अध्यक्ष गया के वर्षों से विधायक रहे डॉ प्रेम कुमार द्वारा सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री से हड़ताल समाप्त कराने की बातों का भी कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि पूरी तरह जुमला सिद्ध हुआ।
भवदीय
रजनीश कु झुंना विजय कु मिट्ठू
( अध्यक्ष) ( डेलीगेट )
←
Previous News
→
Big Breaking.शेरघाटी थाना के चौकीदार पर चाकू से हमला, सीने, जांघ और हाथ में लगी चाकू,आरोपित फरार
Next News
हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे वार्ड 29 के पार्षद, हड़ताल के बीच कराई सफाई
🔥 Recent Top 5 News
Big Breaking गया में एक करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक में धान के रद्दी बोरों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
📅 05 Nov 2026तीन कमरों में 254 बच्चों की पढ़ाई, तीन शिक्षकों के भरोसे चल रहा दुल्हिन मंदिर स्कूल
📅 03 Nov 2026Big Breaking.ऑनलाइन जमीन मापी के नाम पर रिश्वतखोरी, निगरानी के हत्थे चढ़े दो अमीन
📅 03 Nov 2026Big Breaking. जानवर व्यापारी का कार चालक ही निकला 5 लाख लूट का मास्टरमाइंड, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार
📅 02 Nov 2026भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आजाद पार्क में हुआ उद्घाटन, लगाए गए 40 स्टॉल
📅 01 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1339 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1325 Views