News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आजाद पार्क में हुआ उद्घाटन, लगाए गए 40 स्टॉल

भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आजाद पार्क में हुआ उद्घाटन, लगाए गए 40 स्टॉल

Category: गया | Date: 01 Nov 2026 | 👁️ Views: 32

गयाजी। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित और आसरा सेवा केंद्र भोजपुर के सौजन्य से एक सप्ताह तक आयोजित गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन गयाजी स्थित आजाद पार्क में बतौर मुख्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। 1 से 7 नवंबर तक आयोजित गांधी शिल्प बाजार में देश के विभिन्न राज्यों से आये कारीगरों द्वारा हस्त निर्मित उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए 40 स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें हस्तनिर्मित कुर्ती, बेडशीट, चादर, गमछा,लहठी, चूड़ी, खिलौने, मधुबनी पेंटिंग की साड़ी, कुर्ती, शॉल, सजावटी सामग्री, श्रृंगार सामग्री, जुट से निर्मित झोला, काष्ठ और शिल्प कला से निर्मित बुद्ध की मूर्ति, खलबट्टी सहित अन्य कई उपयोगी सामग्रियों का स्टॉल लगाया गया है। गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए आयोजक विघ्नेश्वर जी ने कहा कि आजाद पार्क में भारत के विभिन्न राज्यों से कला का अद्भुत संगम लगा हुआ है, जहां एक ही स्थानों पर हस्तनिर्मित सामग्री देखने और खरीदने के लिए उपलब्ध है। इन्होंने गया वासियों से आजाद पार्क में आकर यहां लगाए गए स्टॉल पर हस्त निर्मित सामग्रियों को देखने और खरीदने की अपील किया। भारत सरकार स्टॉल लगाने वालों को आने जाने रहने के लिए प्रति स्टॉल 9 हजार रूपए उपलब्ध करा रही है। श्री सिन्हा ने कहा कि गया में आयोजित हस्त कला मेला में अच्छी बिक्री होती रही है। इन्होंने बताया कि मेला में बिहार के अलावा आसाम, उत्तरप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा सहित कई राज्यों के कलाकारों का स्टॉल लगाया गया है। विघ्नेश्वर सिंह, आसरा के सचिव कैलाश प्रसाद सिंह, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार शाखा पटना के ऋषिन पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी।
🔥 Recent Top 5 News

Big Breaking सरकारी अधिकारी बनकर रेल यात्री से 2 किलो सोने की ठगी, यूपी के बरेली से तीन शातिर गिरफ्तार

📅 01 Nov 2026

गुस्से मे सैकड़ो बेल्ट्रॉन कर्मी,निकाला आक्रोश मार्च, राज्यकर्मी का दर्जा एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित करने की मांग

📅 01 Nov 2026

Big Breaking अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत,भगहर के पास सड़क किनारे चाय की गुमटी में घुसा ट्रक, हादसे के बाद मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

📅 31 Oct 2026

2 ईको वैन से 308 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

📅 31 Oct 2026

वाशिंग मशीन में शराब फ्रिज मे शराब पानी की टंकी में शराब,शराब ही शराब मिला गया के इस मकान में. 3 महिला सहित 4 गिरफ्तार

📅 31 Oct 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2484 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1725 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1336 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1315 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1028 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 983 Views
शेयर करें