News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › 16 वर्षों से लगातार दशरथ मांझी को भारत रत्न की मांग को लेकर निकाली जा रही है,मोटरसाइकिल रैली

16 वर्षों से लगातार दशरथ मांझी को भारत रत्न की मांग को लेकर निकाली जा रही है,मोटरसाइकिल रैली

Category: शहर | Date: 10 Aug 2026 | 👁️ Views: 27

गया के गांधी मंडप में मुसहर भुइया सेवा संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 17 अगस्त को पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के 19 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरुप भूसंडा बाला पर से मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है जिसमें गया जिला के विभिन्न प्रखंडों के अनुयाई शामिल रहेंगे जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को गहलौरघाट के लिए रवाना करेंगे बिहार सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर मंत्री संतोष सुमन गलौरघाट में सभी श्रद्धालुओं को फूल माला देकर स्वागत करेंगे और पैदल मार्च करते हुए सामूहिक रूप से पवित्र समाधि स्थल गहलौर घाट में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और सभी श्रद्धालु को संबोधित करेंगे । बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र मांझी और संचालन नारायण प्रसाद मांझी ने किया । बिहार मुसहर भुइया सेवा संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और सांसद प्रतिनिधि ई नंदलाल मांझी ने कहा की विगत 16 वर्षों से गया जिला के विभिन्न प्रखंडों से श्रद्धांजलि स्वरुप मोटरसाइकिल रैली भारत रत्न के मांगों के समर्थन में निकाली जा रही है लेकिन अभी तक कर्मवीर पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न की उपाधि नहीं मिल पाई है हम लोग लगातार गया जिला के साथ अन्य जिलों में भी उनके सम्मान में भारत रत्न देने की आवाज को उठते रहे हैं कई सदस्यों ने गया जिला से चलकर दिल्ली तक पैदल यात्रा की है और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के अगुवाई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और संतोष मांझी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर इस मांग को रखा गया है लेकिन अभी तक इसका फलाफल नहीं मिल पाया है। समाज के सबसे अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीब परिवार के दशरथ मांझी के जीवन का समर्पण पूरे देश व राज्यहित में है लगातार 22 वर्ष तक छेनी हथौड़ी से काटकर पहाड़ का सीना चीर कर रास्ता बना दिए हैं यह अद्भुत उपलब्धि है । इससे विषम परिस्थिति में भी खुद को साबित करने की प्रेरणा मिलती है। वैसे महान पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न की उपाधि देकर देश व दुनिया में प्रेम समर्पण और दृढ़ संकल्प मेहनत की जीवन प्रतिमूर्ति को सम्मान मिलेगा। आयोजन समिति के सदस्य शंकर मांझी , दिना मांझी ,नारायण प्रसाद मांझी,संजय भारती रामस्नेही मांझी राकेश मांझी , शंभू मांझी वीरेंद्र मांझी नरेश मांझी ने बताया कि इस बार भव्य आयोजन किया जा रहा है। भवदीय ई. नंदलाल मांझी राज्य कार्यकारणी सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि गया

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1704 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News