News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › गया मे चोरो का आतंक,डोभी मे बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन

गया मे चोरो का आतंक,डोभी मे बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन

Category: शहर | Date: 09 Aug 2026 | 👁️ Views: 60

डोभी थाना क्षेत्र के सेवईचर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामी राहुल मिश्रा ने डोभी थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार राहुल मिश्रा, पिता कमला कांत मिश्रा, सेवईचर गांव के निवासी हैं और पिछले करीब 10 वर्षों से पटना में रह रहे हैं। उनका गांव स्थित मकान बंद था। सात अगस्त को स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे सामान को खंगालने के बाद सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी के अनुसार चोरी गए सामान में करीब 10 ग्राम की सोने की बाली, सोने का हार, सोने की चेन और सोने की अंगूठी शामिल है। इसके अलावा करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, जिसमें दो करधनी और पायल शामिल हैं, भी चोरी होने की बात कही गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच की जा रही है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1704 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News