News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › गया में लूना गाड़ी से हो रही थी मादक पदार्थ की तस्करी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

गया में लूना गाड़ी से हो रही थी मादक पदार्थ की तस्करी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Category: गया | Date: 18 Jun 2026 | 👁️ Views: 143

शेरघाटी से राहुल कुमार की रिपोर्ट.... बांकेबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो 330 ग्राम डोडा भूसा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक टीवीएस एक्सएल-100 मोटरसाइकिल पर डोडा भूसा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।जानकारी के अनुसार, बांकेबाजार थाना प्रभारी सह पुुअनि आनंद कुमार साह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध सामानों की जांच के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इमामगंज की ओर से एक टीवीएस एक्सएल-100 मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति डोडा भूसा लेकर बांकेबाजार की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसएच-69 स्थित बाबाधाम के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। जांच के दौरान इमामगंज की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगी। हालांकि पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान डॉगिला गांव निवासी 59 वर्षीय मथुरा साव तथा सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा गांव निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर रखे लाल झोले और काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें पांच अलग-अलग पॉलीथिन में डोडा भूसा बरामद हुआ। तलाशी प्रक्रिया दंडाधिकारी एवं अंचलाधिकारी विक्रम सिंह की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट की निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराई गई। पांच पैकेटों से मिला 15.33 किलो डोडा भूसा पुलिस के अनुसार लाल झोले और काले बैग में रखे पांच पैकेटों से क्रमशः 3.60 किलो, 3.60 किलो, 3.70 किलो, 3.75 किलो और 3.65 किलो डोडा भूसा बरामद हुआ। सभी पैकेटों का कुल वजन 15 किलो 330 ग्राम पाया गया। जांच के लिए प्रत्येक पैकेट से नमूना निकालकर सीलबंद किया गया तथा शेष मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर लिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने बताया कि आरोपितों के पास बरामद मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/17(सी), 18(सी) एवं 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही डोडा भूसा के परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस एक्सएल-100 मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार साह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद डोडा भूसा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1704 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News