News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › परमाना की जमीन पर भू-माफिया की नजर, महादलित परिवार भयभीत

परमाना की जमीन पर भू-माफिया की नजर, महादलित परिवार भयभीत

Category: शहर | Date: 17 Jun 2026 | 👁️ Views: 27

बोधगया अंचल के जानी बीघा मौजा में लगभग 100 महादलित परिवारों को वर्ष 1987-88 में सरकार द्वारा परमाना का वितरण किया गया था। इनमें से कई लोगों की जमाबंदी कायम है और मालगुजारी रसीद भी कट रही है। वहीं कई परिवारों का जमाबंदी परमाना सत्यापन के अभाव में रसीद नहीं कट पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जब भी महादलित परिवारों द्वारा परमाना भूमि के सत्यापन के लिए अंचल अधिकारी, बोधगया से संपर्क किया जाता है, तो अंचल में रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है। सत्यापन नहीं होने से लोग अपनी जमीन का रसीद नहीं कटा पा रहे हैं। मालगुजारी रसीद नहीं कट रही है। इसी बीच पिछले 2-3 महीने से भू-माफियाओं द्वारा निजी अमीन लाकर काबिज जमीन पर जबरन मापी और सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया है और भू-माफियाओं से 2-3 बार झड़प भी हो चुकी है। सभी महादलित परिवार डरे-सहमे हुए हैं। पीड़ित परिवारों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मिलकर भूमि बचाने की गुहार लगाई है। सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी ने दो दिन पूर्व जिलाधिकारी, गया से बात कर पूरे मामले से अवगत कराया था। आज जिलाधिकारी से मिलकर बोधगया के जानीबीघा मौजा बोधगया अंचल के साथ-साथ अन्य अंचलों की भूमि से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया गया। सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी ने मांग की है कि परमाना वितरण रजिस्टर की तत्काल खोज कर सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाए और भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर गरीबों की जमीन सुरक्षित की जाए। भवदीय, *ई. नंदलाल मांझी* 9504547901 सांसद प्रतिनिधि गया सह पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता, हम पार्टी

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1704 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News