SSB मुख्यालय मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा का आयोजन, जवानों ne लिया शपथ

गया | 📅 31 May 2026 | 👁️ 51 Views

31 मई 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी (बिहार) के परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर श्री कुणाल, कमांडेंट, 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी (बिहार) द्वारा क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) स.सी.ब., गया जी (बिहार) एवं 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी (बिहार) के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों तथा बलकर्मियों को तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट महोदय ने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी उपस्थित कार्मिकों से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर श्री अंजय रजक, द्वितीय कमान अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) स.सी.ब., गया जी (बिहार), श्री असीम उपाध्याय, द्वितीय कमान अधिकारी, 29 वाहिनी स.सी.बल, गया जी (बिहार), श्री दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी सहित क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) एवं 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी (बिहार) के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बल कर्मी उपस्थित रहे।
🔥 Recent Top 5 News

गया में कटिहार के कोढ़ा गैंग पर गया पुलिस ने लगाया विराम, चेन स्नेचिंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार, गया में घूम-घूम कर सोने के चैन की करता था छिनतई

📅 16 Jul 2026

शेरघाटी में अहले सुबह ट्रक और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, समझौते से सुलझा मामला

📅 16 Jul 2026

नमस्ते डे पर स्वच्छता मित्रों को योजनाओं की दी जानकारी, बीडीओ ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश

📅 14 Jul 2026

Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस

📅 14 Jul 2026

जहानाबाद के राजा बाजार पटेल नगर से 63 वर्षीय महिला रीना खत्री लापता, खोजने वाले को ₹10 हजार का इनाम

📅 13 Jul 2026

💬 Comments