News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › ट्रक से लगभग 26 लाख मूल्य की 2039. 040 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

ट्रक से लगभग 26 लाख मूल्य की 2039. 040 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Category: गया | Date: 31 Aug 2026 | 👁️ Views: 34

समेकित जांच चौकी डोभी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में ट्रक पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 2039.040 लीटर बताई गई है। मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, जांच के दौरान डीसीएम ट्रक संख्या BR-06GB-3661 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में विभिन्न ब्रांड की कुल 11,328 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक सवार मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बेदौल वार्ड संख्या-12 निवासी अमोद कुमार (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। शराब की कीमत करीब 26 लख रुपए आकी गई है। कार्रवाई बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी डोभी पर की गई। विभाग की टीम गिरफ्तार आरोपित से शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए अनुसंधान जारी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपित के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। छापामार दल में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, बन्टी यादव, दीपक कुमार राम और हलेन्द्र कुमार के अलावा मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे।
🔥 Recent Top 5 News

राजेंद्र आश्रम में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत, श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों को दिया आमंत्रण — रजनीश कुमार

📅 15 Oct 2026

राजेंद्र आश्रम में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत, श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों को दिया आमंत्रण — रजनीश कुमार**

📅 15 Oct 2026

नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर शेरघाटी पहुंची अंतरराज्यीय बाइक रैली

📅 14 Oct 2026

देश सेवा करते हुए जिंदगी की जंग हार गया बांकेबाजार का अग्निवीर सुभाष, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

📅 13 Oct 2026

घर में डकैती मामले में चार अपराधी लुटे गए सामान के साथ गिरफ्तार, 3 फरार..

📅 13 Oct 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2436 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1712 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1323 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1013 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 955 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 811 Views
शेयर करें