News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › पटना › बड़ी खबर, पटना जंक्शन पर लाल कोर्ट का आतंक, पलक झपकते ही पत्रकार का कर लिया बैंग की चोरी

बड़ी खबर, पटना जंक्शन पर लाल कोर्ट का आतंक, पलक झपकते ही पत्रकार का कर लिया बैंग की चोरी

Category: पटना | Date: 27 Nov 2026 | 👁️ Views: 11

राजधानी पटना के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शामिल पटना जंक्शन पर चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां चोरों ने इस बार एक पत्रकार को ही अपना निशाना बना लिया। पटना से गया ड्यूटी करने आ रहे पत्रकार प्रेम प्रकाश का बैग चोरों ने पलक झपकते ही गायब कर दिया। बैग में रखे 10 हजार रुपये नकद, कैमरा, कंपनी का लोगो, प्रेस आईडी कार्ड, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य कीमती सामान समेत करीब 60 से 70 हजार रुपये की संपत्ति चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, पत्रकार प्रेम प्रकाश पटना से गया आने के लिए पटना जंक्शन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन विलंब होने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर बैठ गए और अपना बैग पास में रख दिया। इसी दौरान लाल कोट पहने एक शातिर चोर ने मौका देखकर बैग उठाया और बड़े ही आराम से वहां से निकल गया। जब तक पत्रकार को बैग गायब होने की जानकारी हुई, तब तक चोर स्टेशन से फरार हो चुका था। घटना के बाद पत्रकार प्रेम प्रकाश ने पटना जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने रेल पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की गंभीरता से जांच कर चोर की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लाल कोट पहने एक व्यक्ति किस तरह बिना किसी डर के बैग उठाता है और आराम से चलता बनता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्टेशन पर जगह-जगह हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा के लिए रेल पुलिस के जवान तैनात हैं, तो फिर चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो जाते हैं? सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पटना जंक्शन पर यात्रियों का सामान सुरक्षित नहीं है? जब एक पत्रकार का बैग दिनदहाड़े चोरी हो सकता है, तो आम यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? फिलहाल अब देखना होगा कि रेल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लाल कोट वाले चोर को कब तक गिरफ्तार करती है और चोरी हुए सामान की बरामदगी कब होती है। सवाल सिर्फ एक पत्रकार के बैग का नहीं, बल्कि पटना जंक्शन पर हजारों यात्रियों की सुरक्षा का है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2538 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1739 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1042 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1021 Views
शेयर करें