होम
›
पटना
›
बड़ी खबर, पटना जंक्शन पर लाल कोर्ट का आतंक, पलक झपकते ही पत्रकार का कर लिया बैंग की चोरी
बड़ी खबर, पटना जंक्शन पर लाल कोर्ट का आतंक, पलक झपकते ही पत्रकार का कर लिया बैंग की चोरी
Category: पटना | Date: 27 Nov 2026 | 👁️ Views: 13
राजधानी पटना के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शामिल पटना जंक्शन पर चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां चोरों ने इस बार एक पत्रकार को ही अपना निशाना बना लिया। पटना से गया ड्यूटी करने आ रहे पत्रकार प्रेम प्रकाश का बैग चोरों ने पलक झपकते ही गायब कर दिया। बैग में रखे 10 हजार रुपये नकद, कैमरा, कंपनी का लोगो, प्रेस आईडी कार्ड, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य कीमती सामान समेत करीब 60 से 70 हजार रुपये की संपत्ति चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल, पत्रकार प्रेम प्रकाश पटना से गया आने के लिए पटना जंक्शन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन विलंब होने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर बैठ गए और अपना बैग पास में रख दिया। इसी दौरान लाल कोट पहने एक शातिर चोर ने मौका देखकर बैग उठाया और बड़े ही आराम से वहां से निकल गया। जब तक पत्रकार को बैग गायब होने की जानकारी हुई, तब तक चोर स्टेशन से फरार हो चुका था।
घटना के बाद पत्रकार प्रेम प्रकाश ने पटना जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने रेल पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की गंभीरता से जांच कर चोर की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लाल कोट पहने एक व्यक्ति किस तरह बिना किसी डर के बैग उठाता है और आराम से चलता बनता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्टेशन पर जगह-जगह हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा के लिए रेल पुलिस के जवान तैनात हैं, तो फिर चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो जाते हैं?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पटना जंक्शन पर यात्रियों का सामान सुरक्षित नहीं है? जब एक पत्रकार का बैग दिनदहाड़े चोरी हो सकता है, तो आम यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?
फिलहाल अब देखना होगा कि रेल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लाल कोट वाले चोर को कब तक गिरफ्तार करती है और चोरी हुए सामान की बरामदगी कब होती है। सवाल सिर्फ एक पत्रकार के बैग का नहीं, बल्कि पटना जंक्शन पर हजारों यात्रियों की सुरक्षा का है।
←
Previous News
→
अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आयोग की टीम ने किया गया जिले का सघन दौरा, जाना जनता का हाल
Next News
Big Breaking राजद नेता भगत यादव के बेटे हिरासत में, EOU की छापेमारी जारी, करीबी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी पहुंची टीम
🔥 Recent Top 5 News
Big Breaking राजद नेता भगत यादव के बेटे हिरासत में, EOU की छापेमारी जारी, करीबी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी पहुंची टीम
📅 27 Nov 2026अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आयोग की टीम ने किया गया जिले का सघन दौरा, जाना जनता का हाल
📅 26 Nov 2026अंडर-19 में रहा रनर-अप, गया के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रमंडल का मान,अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मगध प्रमंडल ओवरऑल चैंपियन
📅 26 Nov 2026मेरा युवा भारत गया जी के द्वारा संविधान दिवस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया
📅 26 Nov 2026संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र
📅 26 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views