होम
›
गया
›
Big Breaking आमस में स्वर्ण व्यवसायी से लाखों के जेवरात की लूट, फायरिंग कर फरार हुए अपराधी
Big Breaking आमस में स्वर्ण व्यवसायी से लाखों के जेवरात की लूट, फायरिंग कर फरार हुए अपराधी
Category: गया | Date: 28 Nov 2026 | 👁️ Views: 26
शेरघाटी(राहुल कुमार) आमस थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। चार बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी राजनाथ सोनी को रास्ते में घेर लिया और उनके पास रखे गहनों से भरे तीन थैले लूट लिए। वारदात के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, व्यवसायी राजनाथ सोनी के तीन थैलों में करीब 150 ग्राम सोना और छह से सात किलो चांदी के आभूषण रखे हुए थे। अपराधियों ने व्यवसायी को घेरने के बाद उनकी बाइक की डिक्की भी तोड़ दी और उसमें रखे गहनों से भरे थैले को निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे भी मिले हैं।
इस संबंध में शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपये के आभूषण लूटे जाने की घटना हुई है। चार बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी राजनाथ सोनी को रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
🔥 Recent Top 5 News
Big Breaking सवारी बस से 600 ग्राम तरल अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
📅 27 Nov 2026Big Breaking राजद नेता भगत यादव के बेटे हिरासत में, EOU की छापेमारी जारी, करीबी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी पहुंची टीम
📅 27 Nov 2026बड़ी खबर, पटना जंक्शन पर लाल कोर्ट का आतंक, पलक झपकते ही पत्रकार का कर लिया बैंग की चोरी
📅 27 Nov 2026अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आयोग की टीम ने किया गया जिले का सघन दौरा, जाना जनता का हाल
📅 26 Nov 2026अंडर-19 में रहा रनर-अप, गया के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रमंडल का मान,अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मगध प्रमंडल ओवरऑल चैंपियन
📅 26 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views