News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज राजनीतिक एवं दुर्भावनापूर्ण मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज राजनीतिक एवं दुर्भावनापूर्ण मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च

Category: गया | Date: 01 Sep 2026 | 👁️ Views: 43

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर गया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज कथित दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित मुकदमे के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की जनविरोधी एवं जातिवादी मानसिकता लगातार सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के रैली स्थल पर किए गए कथित जातिवादी कृत्य का नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किए जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस द्वारा सत्ता के दबाव में उनके खिलाफ झूठा एवं राजनीति से प्रेरित मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। कांग्रेस ऐसी किसी भी दमनकारी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। श्री रजनीश कुमार ने मांग की कि श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल रद्द किया जाए तथा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम में कथित जातिवादी कृत्य करने वाले दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ मजबूती से खड़ा है और भाजपा की जनविरोधी, संविधान विरोधी एवं विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। विरोध मार्च में प्रो विजय कुमार मिट्ठू, डाक्टर शशि शेखर सिंह युगल किशोर सिंह,विद्या शर्मा, सुनील कुमार पासवान धर्मेंद्र कुमार निराला, रामाश्रय सिंह, प्रदीप शर्मा, रणजीत कश्यप, धीरज वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, केदार प्रसाद,अंशु सिन्हा, पूनम कुमारी ,कौशल श्रीवास्तव,शिव नाथ प्रसाद, अर्जुन गुप्ता,चंदन मेहता, शिव कुमार चौरसिया,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त शामिल रहे रजनीश कुमार अध्यक्ष गया जिला कांग्रेस कमिटी गयाजी बिहार
🔥 Recent Top 5 News

खुद के विकास कार्यों का नीतीश कुमार ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, 2 मिनट रुके और बिना कुछ बोले निकल गए नीतीश कुमार,नवरात्र के मौके पर लगाई गई थी प्रदर्शनी

📅 17 Oct 2026

तीन पीढ़ियों को देख चुकीं 103 वर्षीय सोमरी देवी का निधन, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई

📅 16 Oct 2026

आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, औरंगाबाद का दुकानदार गिरफ्तार, चोरी की कई मोबाइल भी जब्त

📅 16 Oct 2026

राजेंद्र आश्रम में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत, श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों को दिया आमंत्रण — रजनीश कुमार

📅 15 Oct 2026

राजेंद्र आश्रम में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत, श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों को दिया आमंत्रण — रजनीश कुमार**

📅 15 Oct 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2438 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1712 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1324 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1013 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 959 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 812 Views
शेयर करें