होम
›
गया
›
Big Breaking राजद नेता भगत यादव के बेटे हिरासत में, EOU की छापेमारी जारी, करीबी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी पहुंची टीम
Big Breaking राजद नेता भगत यादव के बेटे हिरासत में, EOU की छापेमारी जारी, करीबी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी पहुंची टीम
Category: गया | Date: 27 Nov 2026 | 👁️ Views: 89
गया जिले में जमीन की खरीद-बिक्री और कथित तौर पर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. पटना से पहुंची टीम ने गया, औरंगाबाद और झारखंड में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान डोभी निवासी राजद नेता सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के पुत्र मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बोधगया में जमीन कारोबारी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी टीम पहुंची है.
गया, औरंगाबाद और झारखंड में एक साथ छापेमारी
EOU की टीम शुक्रवार सुबह से ही अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ले रही है. जानकारी के अनुसार, गया जिले में पांच, औरंगाबाद में एक और झारखंड में दो स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है. गया में डोभी और मोतीपुर स्थित भगत यादव के ठिकानों के अलावा उनके यहां काम करने वाले चतरा मोड़ निवासी उपेंद्र वर्मा के ठिकाने पर भी जांच की गयी. वहीं, झारखंड के हंटरगंज में प्रेम सिंह के घर और बोधगया में वास्तु विहार के पीछे स्थित जमीन कारोबारी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी टीम पहुंची है
भगत यादव के पुत्र मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ
छापेमारी के दौरान भगत यादव के पुत्र मोनू घर में मौजूद थे. EOU की टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. टीम संबंधित ठिकानों पर जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के साथ अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है. पूरी कार्रवाई डीएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में की जा रही है. उनके साथ अन्य अधिकारी और सुरक्षा बल भी मौजूद हैं.
करोड़ों की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप
भगत यादव पर करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इस संबंध में दिये गये आवेदन में दावा किया गया है कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र आर्यन कुमार, कंपनी और सहयोगियों के नाम पर जमीन, फ्लैट और अन्य संपत्तियां खरीदी हैं. आवेदन में जमीन पर कब्जा, रंगदारी और अन्य कथित आपराधिक गतिविधियों के जरिये करीब 200 एकड़ जमीन का साम्राज्य खड़ा करने का आरोप भी लगाया गया है. ये सभी आरोप हैं, जिनकी जांच EOU कर रही है.
बोधगया, शेरघाटी और बाराचट्टी की संपत्तियों का भी उल्लेख
आवेदन में बोधगया, शेरघाटी और बाराचट्टी समेत गया जिले के कई इलाकों में जमीन, फ्लैट और व्यावसायिक संपत्तियों का उल्लेख किया गया है. आरोप है कि इन संपत्तियों को अलग-अलग लोगों और संस्थाओं के नाम पर खरीदा गया. EOU की टीम इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है. जांच के बाद ही संपत्ति के स्वामित्व और खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
आवेदन में 23 आपराधिक मामलों का दिया गया ब्योरा
भगत यादव के खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज 23 प्राथमिकी का विवरण भी आवेदन में दिया गया है. इनमें गया जिले के टिकारी, रामपुर, कोतवाली, बोधगया, शेरघाटी, डोभी और बाराचट्टी थानों के मामले शामिल हैं. इसके अलावा झारखंड के बोकारो, धनबाद, डुमरी और हंटरगंज थानों में दर्ज मामलों का भी उल्लेख किया गया है.
अपहरण, रंगदारी और जमीन कब्जे से जुड़े आरोप
आवेदन में जिन मामलों का जिक्र किया गया है, उन्हें अपहरण, रंगदारी और जमीन पर कब्जे समेत विभिन्न कथित आपराधिक गतिविधियों से संबंधित बताया गया है. हालांकि, इन मामलों और संपत्ति से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल EOU की टीम दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी है.
डीएसपी बोले- दो से तीन घंटे तक चल सकती है कार्रवाई
डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई अभी जारी है. इसे पूरा होने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है. जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी. गया के एसएसपी सुशील कुमार ने भी छापेमारी की पुष्टि की है. फिलहाल टीम की ओर से बरामदगी या जांच के निष्कर्ष को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.
🔥 Recent Top 5 News
बड़ी खबर, पटना जंक्शन पर लाल कोर्ट का आतंक, पलक झपकते ही पत्रकार का कर लिया बैंग की चोरी
📅 27 Nov 2026अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आयोग की टीम ने किया गया जिले का सघन दौरा, जाना जनता का हाल
📅 26 Nov 2026अंडर-19 में रहा रनर-अप, गया के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रमंडल का मान,अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मगध प्रमंडल ओवरऑल चैंपियन
📅 26 Nov 2026मेरा युवा भारत गया जी के द्वारा संविधान दिवस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया
📅 26 Nov 2026संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र
📅 26 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views