News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking सवारी बस से 600 ग्राम तरल अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Big Breaking सवारी बस से 600 ग्राम तरल अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Category: गया | Date: 27 Nov 2026 | 👁️ Views: 35

शेरघाटी (राहुल कुमार)। शेरघाटी अनुमंडल के डोभी-चतरा मुख्य मार्ग (एनएच-22) पर बहेरा थाना गेट के सामने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सवारी बस से 600 ग्राम तरल अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधो गांव निवासी दीपक कुमार साहू (32 वर्ष), पिता नरेश साहू के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सवारी बस के माध्यम से अफीम की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बहेरा थाना गेट के सामने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध सवारी बस की तलाशी ली गई, जिसमें दीपक कुमार साहू के पास से 600 ग्राम तरल अफीम बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि अफीम की खेप झारखंड के लावालौंग से उत्तर प्रदेश के हरदोई ले जाई जा रही थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2539 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1739 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1043 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1021 Views
शेयर करें