होम
›
अपराध
›
गया के लुटुआ जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सीआरपीएफ ने 4 किलो का आईईडी बरामद कर किया ध्वस्त
गया के लुटुआ जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सीआरपीएफ ने 4 किलो का आईईडी बरामद कर किया ध्वस्त
Category: अपराध | Date: 10 Jul 2026 | 👁️ Views: 231
लुटुआ थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 47वीं बटालियन के जवानों ने समय रहते विफल कर दिया। शुक्रवार की सुबह विशेष क्षेत्र प्रभुत्व (SADO) अभियान के दौरान खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में जवानों ने लगभग चार किलोग्राम वजनी शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। बाद में बम निरोधक दल ने नियंत्रित विस्फोट (डिमोलिशन) के जरिए उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे सीआरपीएफ की डी/47 कंपनी की टीम सोंदाहा कैंप से लगभग 6.3 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित दुमारी नाला जंगल क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को काले पॉलीथिन में लिपटा स्टील के कंटेनर में छिपाकर रखा गया एक संदिग्ध विस्फोटक दिखाई दिया। सावधानीपूर्वक जांच करने पर वह करीब चार किलोग्राम का आईईडी निकला।
आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की आवाजाही को निशाना बनाने और बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से इस विस्फोटक को जंगल में छिपाकर रखा था। समय रहते इसकी बरामदगी होने से सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकी और एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
आईईडी मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दल को मौके पर बुलाया गया। सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सहायक कमांडेंट ए.सी. राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में डिमोलिशन की कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगल में व्यापक तलाशी अभियान भी चलाया, ताकि अन्य विस्फोटक सामग्री या नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि गया के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
←
Previous News
→
डेल्हा मे स्विफ्ट डिजायर से आए चोर, स्कॉर्पियो लेकर हुए फरार, CCTV में कैद पूरी वारदात.
Next News
किलकारी मे भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बच्चों ने की लोक गायकी की प्रस्तुति पद्मश्री तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
🔥 Recent Top 5 News
अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आयोग की टीम ने किया गया जिले का सघन दौरा, जाना जनता का हाल
📅 26 Nov 2026अंडर-19 में रहा रनर-अप, गया के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रमंडल का मान,अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मगध प्रमंडल ओवरऑल चैंपियन
📅 26 Nov 2026मेरा युवा भारत गया जी के द्वारा संविधान दिवस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया
📅 26 Nov 2026संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र
📅 26 Nov 2026अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
📅 25 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views