News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › अपराध › डेल्हा मे स्विफ्ट डिजायर से आए चोर, स्कॉर्पियो लेकर हुए फरार, CCTV में कैद पूरी वारदात.

डेल्हा मे स्विफ्ट डिजायर से आए चोर, स्कॉर्पियो लेकर हुए फरार, CCTV में कैद पूरी वारदात.

Category: अपराध | Date: 10 Jul 2026 | 👁️ Views: 411

गया में वाहन चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। इस बार चोर किसी बाइक या छोटी गाड़ी पर नहीं, बल्कि एक स्विफ्ट डिजायर कार से आए और देखते ही देखते घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इतना ही नहीं, चोरी के बाद स्कॉर्पियो को गया–पटना मार्ग पर जहानाबाद टोल प्लाजा पार करते हुए भी कैमरों में देखा गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के डेल्हा बस स्टैंड के समीप का है। देर रात अज्ञात चोर एक स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे। पहले इलाके की रेकी की और फिर घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो को लेकर आराम से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें चोर का चेहरा और उसकी कार का नंबर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। चोरी के बाद आरोपी स्कॉर्पियो को लेकर गया–पटना रोड की ओर निकल गए। जहानाबाद टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में भी स्विफ्ट डिजायर और चोरी की स्कॉर्पियो एक साथ गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। स्कॉर्पियो के मालिक आनंद कुमार ने डेल्हा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वाहन इंद्रजीत उर्फ फंतुस कुमार के घर के नीचे खड़ा था, जहां से रात के अंधेरे में चोर उसे लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद तस्वीरें और वाहन का नंबर पुलिस के हाथ लग चुके हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इन अहम सुरागों के आधार पर पुलिस वाहन चोर गिरोह तक पहुंच पाएगी, या फिर यह मामला भी बाकी वाहन चोरी की घटनाओं की तरह फाइलों में सिमट कर रह जाएगा? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2429 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1317 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1011 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 945 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 808 Views
शेयर करें