होम
›
अपराध
›
किलकारी मे भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बच्चों ने की लोक गायकी की प्रस्तुति पद्मश्री तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
किलकारी मे भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बच्चों ने की लोक गायकी की प्रस्तुति पद्मश्री तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
Category: अपराध | Date: 10 Jul 2026 | 👁️ Views: 43
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की संस्था किलकारी बिहार बाल भवन, गया जी में लोक संस्कृति की दो महान विभूतियों तीजन बाई एवं भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किलकारी के बच्चों ने दोनों महान कलाकारों के लोकगीत, रंग-संगीत एवं पंडवानी शैली की प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के स्मरण में 2 मिनट मौन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वय राजीव रंजन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि "तीजन बाई और भिखारी ठाकुर भारतीय लोककला की ऐसी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और संघर्ष के बल पर लोक संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। नई पीढ़ी को उनके जीवन, विचार और कला से प्रेरणा लेकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए।"
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आकाश कुमार ने बच्चों को दोनों महान कलाकारों के संघर्षपूर्ण जीवन से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि "संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनती।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में नाट्य प्रशिक्षक नंदकिशोर एवं उनकी टीम ने भिखारी ठाकुर की चर्चित लोकनाट्य परंपरा की झलक प्रस्तुत करते हुए 'विदेशिया', 'प्यारी देश तनी देखे द हमके', 'बेटी वियोग' सहित कई लोकगीतों एवं रंग-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कलाकारों के सजीव अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भोजपुरी लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया।
वहीं संगीत प्रशिक्षिका श्वेता कुमारी एवं तबला प्रशिक्षक दिनेश महुआर ने बच्चों के साथ मिलकर तीजन बाई की प्रसिद्ध पंडवानी शैली पर आधारित अनेक गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। बच्चों की मधुर गायन शैली और पारंपरिक संगीत ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में किलकारी बिहार बाल भवन, गया के सभी प्रशिक्षक, कर्मी, बच्चे एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने लोककला की इन महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
←
Previous News
→
गया के लुटुआ जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सीआरपीएफ ने 4 किलो का आईईडी बरामद कर किया ध्वस्त
Next News
गया मे नशे का सबसे बड़ा खेप जब्त, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार.
🔥 Recent Top 5 News
अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आयोग की टीम ने किया गया जिले का सघन दौरा, जाना जनता का हाल
📅 26 Nov 2026अंडर-19 में रहा रनर-अप, गया के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रमंडल का मान,अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मगध प्रमंडल ओवरऑल चैंपियन
📅 26 Nov 2026मेरा युवा भारत गया जी के द्वारा संविधान दिवस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया
📅 26 Nov 2026संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र
📅 26 Nov 2026अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
📅 25 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views