सेंट्रल बैंक के मैनेजर की बुलेट मे जा बैठा था काला नाग,मची अफरा-तफरी
Category: शहर | Date: 23 Aug 2026 | 👁️ Views: 309
शेरघाटी थाना क्षेत्र के योगापुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक के बाहर खड़ी एक बुलेट बाइक के अंदर से जहरीला सांप फन निकालकर बाहर आने लगा। बाइक के अंदर सांप को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। संयोग अच्छा रहा कि सांप ने किसी को डंसा नहीं और बैंक मैनेजर बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, उक्त बुलेट बाइक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर की बताई जा रही है। मैनेजर अपनी बाइक बैंक के बाहर पार्क कर बैंक के अंदर चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात तरीके से एक जहरीला सांप बाइक के अंदर जा छिपा। सांप बाइक के अंदर कब और कैसे घुसा, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।
कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर बाइक के अंदर से फन निकाल रहे सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग जुट गए। लोगों में सांप को लेकर भय का माहौल बन गया और सभी सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी सावधानी और मशक्कत के साथ सांप को बाइक से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद सांप को बाइक से बाहर निकाला गया। हालांकि, सांप को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे मार दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बाइक के अंदर छिपे सांप का पता नहीं चलता तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। बाइक चलाते समय सांप के अचानक बाहर निकलने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना के बाद कुछ देर तक बैंक के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही और लोग बाइक में सांप के छिपने की चर्चा करते रहे।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बरसात के मौसम में सांप और अन्य जहरीले जीव सुरक्षित और अंधेरे स्थानों की तलाश में वाहनों के अंदर भी छिप सकते हैं। ऐसे में वाहन चलाने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लेना जरूरी है।
←
Previous News
→
गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर में दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न, पुरस्कार वितरण 25 अगस्त को
Next News
गया में जिलास्तरीय स्टिंग वॉलीबॉल टीम का चयन, 20 खिलाड़ियों ने लिया ट्रायल में हिस्सा
🔥 Recent Top 5 News
अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आयोग की टीम ने किया गया जिले का सघन दौरा, जाना जनता का हाल
📅 26 Nov 2026अंडर-19 में रहा रनर-अप, गया के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रमंडल का मान,अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मगध प्रमंडल ओवरऑल चैंपियन
📅 26 Nov 2026मेरा युवा भारत गया जी के द्वारा संविधान दिवस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया
📅 26 Nov 2026संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र
📅 26 Nov 2026अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
📅 25 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views