होम
›
शहर
›
गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर में दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न, पुरस्कार वितरण 25 अगस्त को
गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर में दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न, पुरस्कार वितरण 25 अगस्त को
Category: शहर | Date: 22 Aug 2026 | 👁️ Views: 21
गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर में रक्षाबंधन के पावन पर्व के मद्देनजर 21 अगस्त से आयोजित दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता का समापन शनिवार को बेहद उत्साहजनक माहौल में हुआ. प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रतिभागियों का जोश चरम पर था और बड़ी संख्या में युवतियों व महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दो दिनों तक प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता और कौशल का परिचय दिया। रेशमी धागों, मोतियों, जरी, कुंदन, ऊन, गोटा-पत्ती और चमकीले सितारों जैसी विभिन्न सामग्रियों का उपयोग कर सभी ने बेहद कलात्मक और खूबसूरती के साथ अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां तैयार कीं। बहनों का उत्साह यह बता रहा था कि हुनरमंद हाथों ने किस खूबी से परंपरा और आधुनिकता का मेल किया है।
इस दौरान कई बहनों ने अपने हाथों से बनी इन सुंदर राखियों को व्यवसायिक रूप से बिक्री करने का निर्णय लिया है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। वहीं, कई बहने इन कलात्मक राखियों को अपने घर ले जाकर रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों की कलाई पर बांधने को लेकर खासी उत्सुक नजर आईं। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में गुलनार समूह के संस्थापक नीरज कुमार की सराहनीय भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह दो दिवसीय प्रतियोगिता सफलता के साथ संपन्न हो सकी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 25 अगस्त को घोषित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
निर्णायक मंडल द्वारा सभी राखियों की बारीकी से जांच कर विजेताओं के नाम तय होंगे। इस आयोजन ने न सिर्फ महिलाओं के भीतर छिपी रचनात्मकता को एक मंच दिया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर भी एक नया कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। इस राखी मेकिंग प्रतियोगिता का निर्देशन प्रशिक्षिका आशा सिन्हा, नंदनी कुमारी एवं पूनम कुमारी ने किया।
←
Previous News
→
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निष्पादन पर जोर, विभागों को नोटिस जारी करने का निर्देश
Next News
सेंट्रल बैंक के मैनेजर की बुलेट मे जा बैठा था काला नाग,मची अफरा-तफरी
🔥 Recent Top 5 News