शेरघाटी में अहले सुबह ट्रक और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, समझौते से सुलझा मामला

अपराध | 📅 16 Jul 2026 | 👁️ 14 Views

शेरघाटी थाना से करीब 300 गज की दूरी पर नई बाजार वार्ड संख्या-8 के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार गया से औरंगाबाद की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक शेरघाटी थाना की दिशा से आ रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से कार में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक ने बताया कि वे गया से औरंगाबाद जा रहे थे। शेरघाटी थाना क्षेत्र के नई बाजार वार्ड संख्या-8 के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया और क्षतिग्रस्त कार के मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में ट्रक चालक और कार मालिक के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। समझौते के बाद किसी भी पक्ष ने शेरघाटी थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई, जिसके कारण मामला आपसी स्तर पर ही समाप्त हो गया।
🔥 Recent Top 5 News

गया में कटिहार के कोढ़ा गैंग पर गया पुलिस ने लगाया विराम, चेन स्नेचिंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार, गया में घूम-घूम कर सोने के चैन की करता था छिनतई

📅 16 Jul 2026

नमस्ते डे पर स्वच्छता मित्रों को योजनाओं की दी जानकारी, बीडीओ ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश

📅 14 Jul 2026

Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस

📅 14 Jul 2026

जहानाबाद के राजा बाजार पटेल नगर से 63 वर्षीय महिला रीना खत्री लापता, खोजने वाले को ₹10 हजार का इनाम

📅 13 Jul 2026

हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी कर किया रोड जाम, पहले थाना पर किया हंगामा,

📅 13 Jul 2026

💬 Comments