News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › नमस्ते डे पर स्वच्छता मित्रों को योजनाओं की दी जानकारी, बीडीओ ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश

नमस्ते डे पर स्वच्छता मित्रों को योजनाओं की दी जानकारी, बीडीओ ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश

Category: गया | Date: 14 Jul 2026 | 👁️ Views: 31

प्रखंड कार्यालय बाराचट्टी परिसर में मंगलवार को 'नमस्ते डे' समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता मित्रों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं नमस्ते योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी देना तथा उनके कार्यों के प्रति प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष ने की। उन्होंने उपस्थित स्वच्छता मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 'नमस्ते' योजना के माध्यम से स्वच्छता मित्रों को कई प्रकार की सुविधाएं और लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनका जीवन अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और आर्थिक रूप से मजबूत बन सके। बीडीओ ने स्वच्छता मित्रों से अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा, जब सभी अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करेंगे। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक विद्या भूषण, काहुदह पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक विवेकानंद कुमार विश्वकर्मा, बारा पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार, दिवनिया पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक सत्येंद्र कुमार, रोही पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार सहित बारा एवं काहुदह पंचायत के स्वच्छता मित्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके सुझाव भी लिए गए।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2432 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1712 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1323 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1012 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 948 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 811 Views
शेयर करें