News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम अपराध गया मे नशे का सबसे बड़ा खेप जब्त, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार.

गया मे नशे का सबसे बड़ा खेप जब्त, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार.

Category: अपराध | Date: 10 Jul 2026 | 👁️ Views: 39

बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गया पुलिस और बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोभी समेकित जांच चौकी पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 870 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर पंजाब के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के एक अन्य सदस्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बिहार एसटीएफ और गया जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर एक ट्रक बिहार के रास्ते पंजाब जाने वाला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और बाराचट्टी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने डोभी समेकित जांच चौकी पर विशेष जांच अभियान शुरू किया। आने-जाने वाले भारी वाहनों की सघन तलाशी ली जाने लगी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक (पंजीकरण संख्या PB-05AB-9181) को रोककर उसकी गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान ट्रक में विशेष तरीके से छिपाकर रखा गया 870 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। बाराचट्टी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंजाब निवासी परमिंदर सिंह (चालक) और जस्सी (खलासी) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गांजे की खेप ओडिशा से पंजाब ले जाई जा रही थी। दोनों आरोपित लंबे समय से अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर गिरोह के एक अन्य मुख्य सदस्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह के तार ओडिशा, बिहार और पंजाब से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इससे पहले इस नेटवर्क के जरिए कितनी बार नशीले पदार्थों की खेप विभिन्न राज्यों में भेजी जा चुकी है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने बरामद गांजा, ट्रक और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2410 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1687 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1289 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1001 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 924 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News