News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम अपराध गयाजी मे दिन दहाड़े CSP से लाखो की लूट

गयाजी मे दिन दहाड़े CSP से लाखो की लूट

Category: अपराध | Date: 08 Apr 2026 | 👁️ Views: 71

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पांकरडीह मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के CSP शाखा से दिनदहाड़े करीब ₹2 लाख 7 हजार की लूट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, CSP संचालक दीपक कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक शाखा पर पहुंचे। उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर वहां मौजूद कर्मी को डराया और कैश काउंटर से ₹2.07 लाख लूटकर फरार हो गए। यह पूरी घटना शाखा में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। लूट की वारदात के बाद बैंक कर्मियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में दिनदहाड़े हुई इस लूट से लोगों में दहशत का माहौल है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2410 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1687 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1289 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1001 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 924 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News