News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › छठी समारोह में गए युवक की गोली लगने से मौत

छठी समारोह में गए युवक की गोली लगने से मौत

Category: शहर | Date: 15 Apr 2026 | 👁️ Views: 48

गया मे छठी समारोह में गए युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों मे मचा कोहराम, दोस्तों पर ही लगा हत्या का आरोप. हर्ष फायरिंग मे मौत की भी बताई जा रही है बात. गया मे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक छठी समारोह में भाग लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ बीती रात गया था, लेकिन रात में ही युवक की गोली लगने से मौत हो गई परिजनों ने साजिश के तहत उसके ही दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है युवक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के रहने वाला विजय चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार विजय चौधरी अपने कुछ दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मानपुर प्रखंड के मुफस्सित थाना क्षेत्र अंतर्गत गोयरा गांव गए थे समारोह के दौरान अचानक गोली लग गई, हालांकि गोली कैसे लगी यह कारण स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन गोली लगने से विजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे उसके दोस्तों ने इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई, हालांकि की खबर यह भी सामने आई है कि छठी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान विजय चौधरी की गोली लगी है जिसके कारण उसकी मौत हुई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2480 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1725 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1312 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1026 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 981 Views
शेयर करें