News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › ​गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर में दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

​गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर में दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Category: शहर | Date: 21 Aug 2026 | 👁️ Views: 22

महिलाओं और युवतियों ने दिखाई अद्भुत रचनात्मकता ​गया। नारियों के स्वावलंबन की दिशा में निरंतर कार्य करने वाली संस्था गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.जो शनिवार तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में ममता, कविता, गुनगुन, ज्योति, शशि, सपना, जीवा प्रवीण, रानी देवी, सरिता, रिया, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, अनिता देवी, रेनू देवी, मुस्कान, काजल, अंजलि और गुड़िया आदि छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. ​प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक क्षमता का बेहतरीन परिचय देते हुए बेहद कलात्मक और सुंदर राखियां तैयार कीं. राखी निर्माण में रेशम और सूती धागे, चमकदार मोती, कुंदन, जरी, लेस, स्टोन, रंगीन फोम शीट और चमकीले गत्ते जैसी विभिन्न सामग्रियों का उपयोग किया गया, जिससे मनमोहक राखियां तैयार की. इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें अन्य धर्मों की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गंगा-जमुनी तहजीब की एक बेहतरीन मिसाल पेश की. मुस्लिम समुदाय से जुड़ी छात्रा जेवा प्रवीण ने बताया कि वे पहली बार राखी बनाना सीख रही हैं और कला सीखने की कोई सीमा नहीं होती, यह अनुभव उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है. वहीं, एक अन्य मुस्लिम छात्रा मुस्कान ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया. ​प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कविता कुमारी ने बताया कि वे खुद राखी बनाकर अपने भाइयों की कलाई पर बांधेंगी. पहली बार राखी बनाने सीख रही हूं. रिया केसरी ने कहा कि इससे नई बातें सीखने का अवसर मिलता है और वे इसे सीखकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेंगी. पूजा कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के बीच प्रेम का त्योहार है और वे इसे बनाकर बाजार में भी बेचेंगी. ​गुलनार संस्था के संस्थापक नीरज कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से युवतियों में सृजनात्मक क्षमता बढ़ती है और छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है. इस रचनात्मक आयोजन में प्रशिक्षिका आशा सिन्हा, नंदिनी कुमारी एवं पूनम कुमारी का विशेष सहयोग रहा. संस्था की ओर से आगामी 25 अगस्त को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2429 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1317 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1011 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 945 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 808 Views
शेयर करें