News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › अलमोमिन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएचआरसी के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी का दौरा, मानवाधिकार जागरूकता पर दिया जोर

अलमोमिन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएचआरसी के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी का दौरा, मानवाधिकार जागरूकता पर दिया जोर

Category: शहर | Date: 21 Aug 2026 | 👁️ Views: 24

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने शुक्रवार को अलमोमिन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चेर्की-बिशुनपुरा का महत्वपूर्ण दौरा किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी श्री विनय प्रताप सिंह ने प्रो. कन्हैया त्रिपाठी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों की गतिविधियों तथा मानवाधिकार जागरूकता से संबंधित पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण, समानता, शिक्षा के अधिकार तथा विद्यार्थियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉलेज के लाइजनिंग ऑफिसर श्री कपूर बाबला तथा अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कॉलेज परिवार की ओर से एनएचआरसी के विशेष मॉनिटर का आत्मीय स्वागत किया गया। अपने संबोधन में प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भावी शिक्षकों में मानवाधिकार, सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित कार्यक्रम, संगोष्ठी एवं जागरूकता अभियान आयोजित करने पर बल दिया। कॉलेज के प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि अलमोमिन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के लिए यह गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर ने संस्थान का दौरा कर विद्यार्थियों एवं शिक्षको�

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2416 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1710 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 942 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 805 Views
शेयर करें