News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर गुरारू मे सम्राट जीविका का वार्षिक आम संम्मेलन संपन्न।

गुरारू मे सम्राट जीविका का वार्षिक आम संम्मेलन संपन्न।

Category: शहर | Date: 20 Aug 2026 | 👁️ Views: 79

गुरारू के मथुरापुर बाज़ार स्थित स्मार्ट पॉइंट हॉल में डीहा, घटेरा, देवकली, पहरा पंचायतों को नियंत्रित करने वाली सम्राट जीविका विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति का वार्षिक आम सभा बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सैंकड़ों जीविका दीदीओं के अलावे जिला प्रोजेक्ट मैनेजर (जीविका) आचार्य मम्मट, प्रखण्ड प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार, पीएनबी शाखा प्रबंधक, मथुरापुर, ओम प्रकाश, क्षेत्रिय समन्वयक इशरत अफसाना, सलोनी कुमारी सहित दर्जनों जीविका कर्मी उपस्थित रहीं। इस आम बैठक में सम्राट जीविका द्वारा एक वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। सभा का संचालन जीविका कर्मी पुष्पा कुमारी ने किया। सम्राट जीविका की अध्यक्षा सरीता कुमारी एवं सलोनी कुमारी ने बताया कि सम्राट जीविका के तहत सैकड़ों जीविका दीदी आपसे में समन्वय बनाकर रोजगार कर रहीं है। इस कार्य में बीपीएम एवं बैंक का भरपूर सहयोग रहता है। जीविका के तहत ही गुरारू बाजार में अर्चना दीदी द्वारा टेंशन फ्री के नाम से सेनेटरी पैड़ का कारखाना खोला गया है। यहाँ दीदीओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। हमारे लिए यह गर्व की बात है। वही डीपीएम एवं बीपीएम प्रवीण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका दीदीओं का परम कर्तव्य है कि जीविका दीदीओं द्वारा निर्मित किसी भी प्रकार की सामग्री का स्वयं उपयोग करें एवं प्रचार प्रसार करें। जिससे जीविका दीदीओं के बीच हीं उन्हें बाजार उपलब्ध हो जाए।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2379 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1649 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 976 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 894 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 786 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News