News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › 2 ईको वैन से 308 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

2 ईको वैन से 308 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Category: गया | Date: 31 Oct 2026 | 👁️ Views: 9

उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर दो ईको वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। दोनों वाहनों में छिपाकर ले जाई जा रही कुल 308.880 लीटर (1176 बोतल) विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी 33 वर्षीय राहुल कुमार, पिता रामभूषण राय तथा पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय रंजीत कुमार, पिता स्वर्गीय विजय राम के रूप में की गई है। उत्पाद थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया गया कि शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों मारुति सुजुकी ईको वैन का निबंधन नंबर BR-02BM-3614 और BR-01DA-3980 है। उत्पाद विभाग की टीम ने समेकित जांच चौकी पर वाहनों की जांच के दौरान शराब बरामद की। इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक उमेश चंद्र राय, राहुल तिवारी, उत्तम कुमार, हरेंद्र कुमार, चंटी यादव सहित सशस्त्र बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे।
🔥 Recent Top 5 News

Big Breaking अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत,भगहर के पास सड़क किनारे चाय की गुमटी में घुसा ट्रक, हादसे के बाद मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

📅 31 Oct 2026

वाशिंग मशीन में शराब फ्रिज मे शराब पानी की टंकी में शराब,शराब ही शराब मिला गया के इस मकान में. 3 महिला सहित 4 गिरफ्तार

📅 31 Oct 2026

बड़ी खबर.बहेरा मे कार के चारों गेट से बरामद हुए गांजा के 44 पैकेट.ओडिशा के झारसुगुड़ा से सासाराम ले जाई जा रही थी खेप*.

📅 30 Oct 2026

Big Breaking.आमस मे स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल,

📅 30 Oct 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में गया जिले के 8 माय भारत स्वयंसेवकों का चयन

📅 30 Oct 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2480 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1725 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1312 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1026 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 981 Views
शेयर करें