News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › बड़ी खबर.बहेरा मे कार के चारों गेट से बरामद हुए गांजा के 44 पैकेट.ओडिशा के झारसुगुड़ा से सासाराम ले जाई जा रही थी खेप*.

बड़ी खबर.बहेरा मे कार के चारों गेट से बरामद हुए गांजा के 44 पैकेट.ओडिशा के झारसुगुड़ा से सासाराम ले जाई जा रही थी खेप*.

Category: गया | Date: 30 Oct 2026 | 👁️ Views: 73

शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। डोभी-चतरा मुख्य मार्ग (एनएच-22) पर बहेरा थाना गेट के समीप पुलिस ने एक कार से 16 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा को कार के चारों गेट के डोर पेड के अंदर विशेष तरीके से छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से कार चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडवा गांव निवासी धनंजय कुमार शर्मा, पिता तेजनारायण शर्मा तथा बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत रिरुडीह गांव निवासी विनोद कुमार, पिता जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार (JH 10 AM 7651) को भी जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान कार के चारों गेट के डोर पेड के अंदर छिपाकर रखे गए गांजा के कुल 44 पैकेट बरामद किए गए। इनका कुल वजन 16.060 किलोग्राम पाया गया। जब्ती सूची की कार्रवाई घटनास्थल पर ही आरओ आलोक कुमार डोभी की उपस्थिति में पूरी की गई। पूछताछ में पता चला कि गांजा की यह खेप ओडिशा के झारसुगुड़ा से लेकर सासाराम ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2474 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1725 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1305 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1026 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 981 Views
शेयर करें