News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के साथ निकली किलकारी के 550 बच्चों की बाल रैली।

हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के साथ निकली किलकारी के 550 बच्चों की बाल रैली।

Category: शहर | Date: 14 Aug 2026 | 👁️ Views: 38

हर घर तिरंगा” अभियान के तहत किलकारी बिहार बाल भवन, गया जी द्वारा 14 अगस्त को बच्चों की भव्य बाल रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक श्री राजीव रंजन श्रीवास्तव एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आकाश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में किलकारी के विभिन्न विधाओं के बच्चों, प्रशिक्षकों एवं कर्मियों को मिलाकर लगभग 550 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों, नारों एवं विभिन्न प्रकार की वेशभूषा के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बाल रैली किलकारी गेट नंबर-2 से प्रारंभ होकर महारानी पेट्रोल पंप, पावर हाउस, न्यू एरिया, नूतन नगर, शाहमीर तकिया एवं दुर्गा स्थान होते हुए पुनः किलकारी बिहार बाल भवन परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान बच्चों ने विभिन्न मोहल्लों में देशभक्ति, तिरंगे एवं “हर घर तिरंगा” अभियान से संबंधित संदेश दिया साथ ही सभी ने किलकारी के पर्चे वितरित कर लोगों को किलकारी से संबंधित जानकारियां दी। किलकारी के अलग-अलग समूहों के बच्चों ने अपनी-अपनी विधाओं का प्रदर्शन करते हुए रैली को आकर्षक बनाया। बच्चों की अलग-अलग वेशभूषा, देशभक्ति गीत एवं नारों ने पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक श्री राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि “हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। बच्चों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।” सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आकाश कुमार ने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं। जब बच्चे स्वयं तिरंगा लेकर लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकलते हैं, तो इसका प्रभाव समाज पर और भी व्यापक होता है। किलकारी के बच्चों ने अपनी विभिन्न विधाओं और रचनात्मकता के माध्यम से इस रैली को विशेष रूप से जीवंत बनाया।” किलकारी बिहार बाल भवन, गया जी द्वारा 11 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक स्वतंत्रता दिवस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 11 अगस्त को कवि सम्मेलन एवं कविता पाठ, 12 अगस्त को चित्रकला प्रतियोगिता, 13 अगस्त को हस्तकला एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता, 14 अगस्त को बाल रैली तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से किलकारी बिहार बाल भवन, गया जी परिसर में ध्वजारोहण, पुरस्कार वितरण एवं बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में वंदेमातरम्, बिहार राज्य गीत, सामूहिक नृत्य, नाटक, पारंपरिक कथक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1704 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News