News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर डोभी चेकपोस्ट पर लाखो रुपए मूल्य की 726 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

डोभी चेकपोस्ट पर लाखो रुपए मूल्य की 726 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Category: शहर | Date: 14 Aug 2026 | 👁️ Views: 12

शेरघाटी(राहुल कुमार) समेकित जांच चौकी डोभी पर मद्यनिषेध टीम ने कार्रवाई करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 726.840 लीटर है, जिसमें 2028 बोतल शराब शामिल है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी डोभी पर की गई। शराब परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप (BR-06GG-8305) को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के खाड़ाग्राम गांव निवासी अबुल कलाम के पुत्र इकबाल हुसैन (21) के रूप में हुई है। छापेमारी दल में अ०नि०म०नि० राहुल तिवारी, स०अ०नि०म०नि० हलेन्द्र कुमार, बंटी यादव, विजय कुमार, दिलीप कुमार ऋषि सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2373 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1644 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 970 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 885 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 783 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 633 Views
📤 Share News