News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर बुधवार को गयाजी मे विशाल मानव श्रृंखला, गया शहरी क्षेत्र में रहेगी यातायात बदलाव,जानिए पूरी खबरें

बुधवार को गयाजी मे विशाल मानव श्रृंखला, गया शहरी क्षेत्र में रहेगी यातायात बदलाव,जानिए पूरी खबरें

Category: शहर | Date: 11 Aug 2026 | 👁️ Views: 71

तिरंगा यात्रा के अवसर पर गया शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू 12 अगस्त 2026 को समाहरणालय परिसर से गांधी मैदान तक आयोजित होने वाली घर-घर तिरंगा वितरण यात्रा एवं गांधी मैदान के दक्षिणी फ्लैंक में प्रस्तावित मानव श्रृंखला के मद्देनजर गया शहरी क्षेत्र में यातायात के सुचारू संचालन के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम में लगभग 5,000 की संख्या में वरीय पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। अनुमण्डल पदाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि 12 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 6:30 बजे तक, आपातकालीन वाहनों को छोड़कर, निम्न मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा— पीरमंसूर चौक से गेवाल बिगहा मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिला स्कूल से काशीनाथ मोड़ एवं गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा। गांधी मैदान के 7 नंबर गेट/चर्च के पीछे से गांधी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गेवाल बिगहा से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा। काशीनाथ मोड़ एवं एपीआर मोड़ से गांधी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिघ्घी तालाब से समाहरणालय की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। *वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था* यातायात व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशन से सिकरिया मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को करीमगंज एवं मिर्जा गालिब मार्ग होते हुए सिकरिया मोड़ की ओर परिचालित किया जाएगा। गांधी मैदान से समाहरणालय की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन सड़क की दक्षिणी लेन से पूर्व की भांति किया जाएगा। वहीं, पीरमंसूर चौक से आने वाले वाहनों को कोयरीबाड़ी, नादरा गंज, दिघ्घी तालाब मोड़, हरिदास सेमिनरी एवं गेवाल बिगहा होते हुए परिचालित किया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने आम नागरिकों से अपील की है कि तिरंगा यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं। आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2370 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1644 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 969 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 885 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 783 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 633 Views
📤 Share News