News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › देशभक्ति के रंग में रंगा गया बोधगया, एसएसबी ने निकाली बाइक रैली

देशभक्ति के रंग में रंगा गया बोधगया, एसएसबी ने निकाली बाइक रैली

Category: शहर | Date: 13 Aug 2026 | 👁️ Views: 23

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से भव्य बाइक रैली निकाली गई। क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन), एसएसबी गया एवं 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में एसएसबी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाइक रैली के दौरान जवानों ने लोगों के बीच राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। बाइक रैली को क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन), सशस्त्र सीमा बल, गया के द्वितीय कमान अधिकारी अंजय रजक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट रवि भूषण ने किया। रैली एसएसबी कैंपस धनावां से शुरू होकर बोधगया स्थित विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर तक गई। करीब 15 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान एसएसबी के जवान पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ शामिल रहे। रैली के माध्यम से आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। हर नागरिक को तिरंगे के सम्मान के साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। धनावां कैंपस से निकली बाइक रैली जैसे-जैसे बोधगया की ओर बढ़ी, लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली। रैली में शामिल जवानों ने देशभक्ति की भावना के साथ अभियान का संदेश आमजन तक पहुंचाया। महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास पहुंचने पर भी रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट देवेन्द्र उपाध्याय, उप कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. कनन हरिदास, क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) के उप कमांडेंट वागेन्द्र कुमार यादव, सहायक कमांडेंट (मंत्रालयिक) ओम प्रकाश राज सहित दोनों इकाइयों के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल अभियान को जन-जन तक पहुंचाना नहीं, बल्कि युवाओं और आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। बाइक रैली के माध्यम से एसएसबी ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1704 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News