गयाजी मे दिन दहाड़े CSP से लाखो की लूट
Category: अपराध | Date: 08 Apr 2026 | 👁️ Views: 106
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पांकरडीह मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के CSP शाखा से दिनदहाड़े करीब ₹2 लाख 7 हजार की लूट की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, CSP संचालक दीपक कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक शाखा पर पहुंचे। उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर वहां मौजूद कर्मी को डराया और कैश काउंटर से ₹2.07 लाख लूटकर फरार हो गए।
यह पूरी घटना शाखा में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
लूट की वारदात के बाद बैंक कर्मियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इलाके में दिनदहाड़े हुई इस लूट से लोगों में दहशत का माहौल है।
←
Previous News
→
गया जंक्शन पर आत्महत्या करने पहुंचा युवक को रेल पुलिस ने बचाया
Next News
छठी समारोह में गए युवक की गोली लगने से मौत
🔥 Recent Top 5 News
अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आयोग की टीम ने किया गया जिले का सघन दौरा, जाना जनता का हाल
📅 26 Nov 2026अंडर-19 में रहा रनर-अप, गया के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रमंडल का मान,अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मगध प्रमंडल ओवरऑल चैंपियन
📅 26 Nov 2026मेरा युवा भारत गया जी के द्वारा संविधान दिवस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया
📅 26 Nov 2026संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र
📅 26 Nov 2026अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
📅 25 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views