News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking मन्नत पूरी कर आसनसोल से बक्सर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, छह माह के मासूम की मौत; चार घायल

Big Breaking मन्नत पूरी कर आसनसोल से बक्सर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, छह माह के मासूम की मौत; चार घायल

Category: गया | Date: 20 Nov 2026 | 👁️ Views: 158

शेरघाटी (राहुल कुमार) आसनसोल से अपने छोटे बेटे की मन्नत पूरी कराकर बक्सर लौट रहा एक परिवार शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर की टक्कर से परिवार की कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। दो भारी वाहनों के बीच फंसी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छह माह का मासूम रुद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया, लेकिन शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल से गया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बक्सर जिला निवासी संदीप प्रताप सिंह (40) अपनी पत्नी प्रिया सिंह (36), बेटी नीतिमा कुमारी (13), रिद्धि कुमारी (6) और छह माह के बेटे रुद्र सिंह के साथ आसनसोल गए थे। छोटे बेटे की मन्नत पूरी करने के बाद पूरा परिवार कार से खुशी-खुशी अपने घर बक्सर लौट रहा था। इसी दौरान सोमवार को हमजापुर के समीप यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि कार के पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार आगे चल रहे कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन कंटेनर के पिछले हिस्से में फंस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। छह माह के रुद्र सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल से गया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस बेटे की मन्नत पूरी कर परिवार खुशी-खुशी घर लौट रहा था, उसी की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। *नीतिमा के सीने में चोट, रिद्धि की जांघ की हड्डी टूटी* हादसे में घायल नीतिमा कुमारी के सीने में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने सीने की हड्डी टूटने की आशंका जताई है। वहीं, छह वर्षीय रिद्धि कुमारी के दाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई है। इसके अलावा संदीप प्रताप सिंह और प्रिया सिंह को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। *टक्कर मारकर टेलर चालक फरार, पुलिस कर रही जांच* प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार आगे चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टेलर ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा घुसी। घटना के बाद टेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, कंटेनर ट्रक भी घटनास्थल से आगे निकल गया। सूचना मिलने पर आमस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस फरार टेलर चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2529 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1738 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1351 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1346 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1037 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1010 Views
शेयर करें