News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › बड़ी राहत: भलुआ पंचायत के बड़कीचांपी में स्वास्थ्य शिविर, 22 लोगों की डेंगू-मलेरिया जांच,सभी मिले निगेटिव

बड़ी राहत: भलुआ पंचायत के बड़कीचांपी में स्वास्थ्य शिविर, 22 लोगों की डेंगू-मलेरिया जांच,सभी मिले निगेटिव

Category: शहर | Date: 17 Aug 2026 | 👁️ Views: 141

भलुआ पंचायत के बड़कीचांपी गांव में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों द्वारा गांव में डेंगू से लोगों के प्रभावित होने की सूचना दिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों की जांच की। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ डेंगू और मलेरिया की जांच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर के दौरान कुल 22 लोगों की डेंगू एवं मलेरिया की जांच की गई। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इससे ग्रामीणों को राहत मिली। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। शिविर में एमओआईसी डॉ. एसएस हक, बीएचएम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश कुमार, एनसीडीओ डॉ. एमई हक समेत पिरामल के पदाधिकारी तथा अस्पताल की एएनएम, लैब टेक्नीशियन (एलटी) और एसटीएलएस सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार के बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की है। फिलहाल जांच में डेंगू और मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2429 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1317 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1011 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 945 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 808 Views
शेयर करें