News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › बड़ी खबर: गया में भतीजे ने चाचा की गला रेतकर किया हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

बड़ी खबर: गया में भतीजे ने चाचा की गला रेतकर किया हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

Category: शहर | Date: 18 Aug 2026 | 👁️ Views: 28

गया के गुरुआ थाना क्षेत्र के चुनुक बिगहा बरवाडीह गांव में सोमवार की देर रात आपसी विवाद गांव में 55 वर्षीय बाबूलाल चौधरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, हत्या की जानकारी परिवार वालो को सुबह मे हुई, घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया है। गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार के अनुसार, हत्या के मुख्य आरोपी चुनुक बिगहा बरवाडीह गांव निवासी महेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2429 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1317 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1011 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 945 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 808 Views
शेयर करें