News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › अपराध › डोभी चेकपोस्ट पर मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, 18 मवेशी बरामद

डोभी चेकपोस्ट पर मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, 18 मवेशी बरामद

Category: अपराध | Date: 13 Jul 2026 | 👁️ Views: 37

बाराचट्टी थाना पुलिस ने डोभी समेकित जांच चौकी के समीप कार्रवाई करते हुए मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से कुल 18 मवेशी बरामद किए गए हैं। मामले में ट्रक का उपचालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पश्चिम बंगाल से मवेशियों से लदा एक ट्रक बनारस की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर डोभी समेकित जांच चौकी के समीप वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में 18 मवेशी पाए गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि ट्रक में मौजूद उपचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि मवेशियों के परिवहन से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बरामद सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से बोधगया स्थित गौशाला भेज दिया गया है। वहीं जब्त ट्रक को थाना लाकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आवश्यक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2489 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1726 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1339 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1324 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1031 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 986 Views
शेयर करें