डोभी चेकपोस्ट पर लाखो रुपए मूल्य की 726 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
Category: शहर | Date: 14 Aug 2026 | 👁️ Views: 34
शेरघाटी(राहुल कुमार)
समेकित जांच चौकी डोभी पर मद्यनिषेध टीम ने कार्रवाई करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 726.840 लीटर है, जिसमें 2028 बोतल शराब शामिल है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी डोभी पर की गई। शराब परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप (BR-06GG-8305) को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के खाड़ाग्राम गांव निवासी अबुल कलाम के पुत्र इकबाल हुसैन (21) के रूप में हुई है।
छापेमारी दल में अ०नि०म०नि० राहुल तिवारी, स०अ०नि०म०नि० हलेन्द्र कुमार, बंटी यादव, विजय कुमार, दिलीप कुमार ऋषि सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।
←
Previous News
→
हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के साथ निकली किलकारी के 550 बच्चों की बाल रैली।
Next News
गया के चर्चित अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में झंडोतोलन, हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ नवनीत निश्चल ने किया झंडोत्तोलन
🔥 Recent Top 5 News