News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया NH-19 पर तेज रफ्तार गाड़ी का कहर,सड़क पार कर एक व्यक्ति को उड़ाया, मौत, सडक जाम

NH-19 पर तेज रफ्तार गाड़ी का कहर,सड़क पार कर एक व्यक्ति को उड़ाया, मौत, सडक जाम

Category: गया | Date: 22 Jun 2026 | 👁️ Views: 103

शेरघाटी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (जीटी रोड) पर रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डोभी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पत्थरकट्टी के समीप उस समय हुआ, जब वह सड़क पार कर टेंपो पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को सामान्य कराया। मृतक की पहचान डोभी निवासी बासुदेव यादव के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय मंगर यादव के पुत्र थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि बासुदेव यादव अपने साढ़ू के घर शेरघाटी प्रखंड की ढाबचिड़ैया पंचायत अंतर्गत कुशी गांव गए हुए थे। रविवार की रात करीब 10:30 बजे वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पत्थरकट्टी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पार कर सड़क किनारे टेंपो पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी गया की ओर से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बासुदेव यादव कई फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। देखते ही देखते लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग की तीनों लेन पर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात को पुनः सुचारु कराया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि बासुदेव यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे पुत्र हैं, जिनकी उम्र करीब 10 वर्ष और 8 वर्ष बताई जाती है। पिता की असमय मौत के बाद दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार के सदस्य चिंतित हैं। घटना की सूचना मिलते ही डोभी स्थित उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बासुदेव यादव मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे तथा गांव के लोगों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2413 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1693 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1292 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1002 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 927 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News