News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › Big Breaking: सड़े-गले खीरे की आड़ में पटना भेजी जा रही थी विदेशी शराब, बहेरा थाना पुलिस ने 1170 लीटर शराब के साथ चालक को दबोचा

Big Breaking: सड़े-गले खीरे की आड़ में पटना भेजी जा रही थी विदेशी शराब, बहेरा थाना पुलिस ने 1170 लीटर शराब के साथ चालक को दबोचा

Category: शहर | Date: 29 Jul 2026 | 👁️ Views: 281

डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़े-गले खीरे से लदे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बहेरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बालूमाथ (झारखंड) से विदेशी शराब की बड़ी खेप सब्जी की आड़ में पटना ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मंगलवार देर रात से ही डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना गेट के सामने वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। करीब तीन बजे से सुबह पांच बजे तक चले विशेष अभियान के दौरान संदेहास्पद पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन पर ऊपर से सड़े-गले खीरे लदे मिले। जब पुलिस ने खीरे हटाकर नीचे की जांच की तो विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। शराब की गिनती करने पर कुल 1170 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान पिंटू पासवान (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय बैजनाथ पासवान, निवासी बैंकेथी, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का मानना है कि तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब को सड़े-गले खीरे के नीचे छिपाकर ले जाने की योजना बनाई थी। हालांकि बहेरा थाना पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई से तस्करों की यह कोशिश नाकाम हो गई। बहेरा थाना अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि बरामद शराब बालूमाथ से पटना ले जाकर खपाने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर पूरी खेप जब्त कर ली गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस खेप का मुख्य सप्लायर और रिसीवर कौन है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2490 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1726 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1339 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1324 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1031 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 986 Views
शेयर करें