News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर Big breaking नितीश कुमार ही अपने साथियो के साथ लुटे थे छह लाख रुपये की, आरोपित नीतीश गिरफ्तार

Big breaking नितीश कुमार ही अपने साथियो के साथ लुटे थे छह लाख रुपये की, आरोपित नीतीश गिरफ्तार

Category: शहर | Date: 12 Aug 2026 | 👁️ Views: 7

आमस थाना क्षेत्र में छह लाख रुपये की लूट के मामले में गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के नौआगर्दन गांव निवासी नीतीश कुमार, पिता राजदेव यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आमस टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह लूट की घटना में संलिप्त था और उसके खिलाफ गया जिले के विभिन्न थानों के अलावा छत्तीसगढ़ में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को पीड़ित ने आमस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया था कि उसे जमीन लिखवाने के लिए रुपये की जरूरत थी। इसके लिए उसने अपने मामा से छह लाख रुपये लिए थे। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और उसके हाथ में रखे सफेद रंग के झोले को छीन लिया। झोले में छह लाख रुपये रखे हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। मामले में आमस थाना कांड संख्या 105/26, दिनांक 20 मार्च 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने इसके त्वरित उद्भेदन और इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शेरघाटी-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। विशेष टीम में आमस थानाध्यक्ष, थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान, गया तकनीकी शाखा के पदाधिकारी व कर्मी तथा एसटीएफ के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को शामिल किया गया। टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ लगातार आसूचना संकलन किया जा रहा था जांच के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल एक आरोपित आमस टोल प्लाजा के पास पहुंचा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम ने वहां छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नीतीश कुमार, पिता राजदेव यादव, निवासी नौआगर्दन, थाना बाराचट्टी, जिला गया बताया। पुलिस के अनुसार, इस लूटकांड में पूर्व में ही चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब नीतीश की गिरफ्तारी के बाद मामले में शामिल अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। कई आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम गिरफ्तार नीतीश कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ बाराचट्टी थाने में वर्ष 2018 से कई मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, अपहरण, मारपीट, रंगदारी, हत्या के प्रयास और शराब से संबंधित मामले शामिल हैं। बाराचट्टी थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 304/18 में धारा 392, कांड संख्या 573/18 में धारा 379/34, कांड संख्या 190/19 में धारा 363/34, कांड संख्या 379/20 में धारा 341/323/387/307/34 तथा कांड संख्या 507/20 में धारा 392 के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कांड संख्या 68/20 में बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(डी) के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना में भी उसके खिलाफ कांड संख्या 696/23 दर्ज है। इसमें धारा 323/506/395/450 भादवि तथा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के आधार पर लूटकांड में शामिल अन्य लोगों और घटना में इस्तेमाल संसाधनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2370 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1644 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 969 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 885 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 783 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 633 Views
📤 Share News