News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › Big breaking छक्करबंधा के जंगल में CRPF का SADO ऑपरेशन, हथियार व पांच जिंदा कारतूस बरामद

Big breaking छक्करबंधा के जंगल में CRPF का SADO ऑपरेशन, हथियार व पांच जिंदा कारतूस बरामद

Category: शहर | Date: 19 Aug 2026 | 👁️ Views: 353

छक्करबंधा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सी/47 सीआरपीएफ, लंगुराही और एफ/47 सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार को सर्च एंड डोमिनेशन ऑपरेशन (SADO) चलाया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। तलाशी के क्रम में चट्टानों के बीच रेत की बोरी में छिपाकर रखे गए एक जंग लगा देशी निर्मित हथियार और 8 एमएम के पांच जंग लगे जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को चक्करबंधा के जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और हथियार छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद सी/47 सीआरपीएफ लंगुराही कैंप तथा एफ/47 सीआरपीएफ की टीमों को अभियान के लिए रवाना किया गया। जवानों ने जंगल के दुर्गम और पहाड़ी इलाके में सावधानीपूर्वक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड) की टीम ने चट्टानों के बीच रेत की एक बोरी को संदिग्ध अवस्था में देखा। जांच करने पर बोरी के अंदर एक जंग लगा देशी निर्मित हथियार और 8 एमएम के पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार और कारतूस काफी पुराने तथा जंग लगे बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, बरामदगी का स्थान लंगुराही कैंप से करीब 1.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। जंगल में हथियार और कारतूस छिपाकर रखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार और कारतूस वहां किसने तथा किस उद्देश्य से छिपाकर रखे थे। अभियान के बाद आसपास के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर छक्करबंधा के जंगल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दुर्गम जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही छिपाकर रखे गए हथियारों और अन्य आपत्तिजनक सामान की बरामदगी के लिए अभियान जारी है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2429 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1317 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1011 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 945 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 808 Views
शेयर करें