होम
›
गया
›
Big Breaking गया में चलती सीएनजी की गाड़ी बना आग का गोला, खिड़की का शीशा तोड़कर दो लोगो ने बचाई जान
Big Breaking गया में चलती सीएनजी की गाड़ी बना आग का गोला, खिड़की का शीशा तोड़कर दो लोगो ने बचाई जान
Category: गया | Date: 21 Nov 2026 | 👁️ Views: 160
गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे बीती रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी स्विफ्ट डिजायर कार लपटों से घिर गई। कार में सवार दो लोगों ने किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
हालांकि, आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास
मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार दोनों व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में शीशा तोड़कर बाहर निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकलते देखा। कार में सीएनजी गैस होने के कारण लोग सहमे हुए थे। लपटों के बीच कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई। इसके कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। उक्त कार डोभी थाना क्षेत्र के पिपरघट्टी के समीप रहने वाले प्रकाश टेंट हाउस के मालिक प्रकाश कुमार की बताई जा रही है।
←
Previous News
→
Big Breaking मन्नत पूरी कर आसनसोल से बक्सर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, छह माह के मासूम की मौत; चार घायल
Next News
प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ शिक्षक की भूमिका में दिखे एसडीएम जतिन कुमार, डेढ़ घंटे तक छात्राओं को पढ़ाया
🔥 Recent Top 5 News
समृद्धि, सतत भविष्य और शांति की नई राह: आईआईएम बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आगाज़
📅 21 Nov 2026प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ शिक्षक की भूमिका में दिखे एसडीएम जतिन कुमार, डेढ़ घंटे तक छात्राओं को पढ़ाया
📅 21 Nov 2026Big Breaking मन्नत पूरी कर आसनसोल से बक्सर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, छह माह के मासूम की मौत; चार घायल
📅 20 Nov 2026शहर के तीन स्थानों से हटाई गई खटाल, नगर निगम की कार्रवाई से खटाल संचालकों में हड़कंप*
📅 20 Nov 2026बाबा दशरथ मांझी खेल महोत्सव-2026 का भव्य आगाज, फुटबॉल जूनियर में तस्मानिया और सीनियर में मैत्री ब्वॉयज ने मारी बाजी
📅 20 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1351 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1346 Views